फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations started for Dev Deepawali

देव दीपावली के लिए शुरू हुई तैयारी

Thu, 18 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for Dev Deepawali
मिर्जापुर। जिले में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। हालांकि नगर में अधिकांश जगहों पर तो देवोत्थानी एकादशी पर ही दीपोत्सव व अन्य उत्सव का आयोजन किया गया था लेकिन कुछ जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनायी जाती है। इस अवसर पर दीपोत्सव होता है। मुख्य कार्यक्रम नगर के कचहरी घाट पर होता है। इसके लिए रंगरोगन व घाट पर सफेदी का कार्यक्रम शुरू हो गया है लेकिन वहां पसरी हुई गंदगी लोगों को परेशान कर रही है। स्थानीय लोगों व प्रतिदिन स्नान करने वालों ने घाट की काफी हदतक सफाई की लेकिन अभी भी काफी गंदगी वहां पर पड़ी हुई है। इसमें गंगा का सिल्ट भी है। जब गंगा का पानी बरसात में बढ़ा था तो घाट की सीढ़ियों पर बड़ी मात्रा में सिल्ट जम गई थी। उसकी अब तक सफाई नहीं हो सकी है। इसके साथ ही अन्य गंदगी भी पड़ी हुई है। नगर पालिका से लोगों ने सहयोग मांगा है लेकिन अभी तक आंशिक रूप में ही सफलता मिल सकी है। जबकि जरूरत इस बात की है कि एक दिन पूरा गैंग लगाकर पूरे घाट की एकसाथ सफाई करायी जाय। स्थानीय लोग भी श्रमदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed