फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations in full swing at Devraha Hans Baba Ashram on arrival of Sangh Pramukh

Mirzapur News: संघ प्रमुख के आगमन पर देवरहा हंस बाबा आश्रम में तैयारियां तेज

Sun, 30 Jun 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing at Devraha Hans Baba Ashram on arrival of Sangh Pramukh
विंध्याचल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का एक जुलाई को विंध्य क्षेत्र स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में आगमन हो रहा है। वे वहां से दो जुलाई को दोपहर में प्रस्थान करेंगे। इसी बीच वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन भी करेंगे। आश्रम परिसर स्थित मंदिर में हनुमान जी को 51 मन लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। संघ प्रमुख के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर आश्रम के प्रतिनिधियों, संघ के पदाधिकारियों तथा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

आश्रम परिसर एवं आसपास नगर पालिका प्रशासन और पंचायत राज विभाग के अधिकारी मातहतों के साथ सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत आश्रम में स्थित प्रभु हनुमान जी के दर्शन-पूजन करेंगे। हनुमान जी को भोग लगाने के बाबत 51 मन लड्डू तैयार करने के लिए आश्रम के सेवादार जुटे हुए हैं। आरएसएस प्रमुख एक जुलाई को आश्रम में मौजूद भक्त निवास में विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वे तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर हनुमान जी के समक्ष संकल्प लेंगे कि कैलाश मानसरोवर पुनः भारत में शामिल हो। वे बाबा से आशीर्वाद भी लेंगे। आश्रम परिसर में मौजूद सभी विग्रहों के दर्शन-पूजन करने के उपरांत वे कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। संघ प्रमुख दो जुलाई को दोपहर में भोजन करने के बाद प्रस्थान करेंगे। उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक जुलाई को जिले में आएंगे। इस संबंध में शनिवार को उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। मोहन भागवत गाजीपुर के हथियाराम मठ घटोरा से शाम साढ़े चार बजे सड़क मार्ग से चलेंगे। वे शाम साढ़े सात बजे देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचेंगे। आश्रम में ही रात में विश्राम करने के बाद दूसरे दिन दोपहर डेढ़ बजे आश्रम से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed