फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations had to get dressed up to show off

सजना के लिए सजने की हुईं तैयारियां

Sun, 04 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations had to get dressed up to show off
मेंहदी रचाती महिला
हरितालिका तीज पर्व के मद्देनजर प्रमुख बाजार दोपहर बाद से देर शाम तक गुलजार रहे। तीज व्रत को लेकर दोपहर बाद बाजारों में पहुंची महिलाआें ने व्रत व पूजन संबंधित वस्तुआें की जमकर खरीदारी की। पर्व को देखते हुए जहां महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी रचाने में मशगूल दिखीं, वहीं दूकानों पर भीड़ देख दूकानदार भी गदगद दिखे।
विज्ञापन



भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर पड़ने वाली हरितालिका तीज पर्व को देखते हुए नगर के बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। तीज व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं ने व्रत एवं पूजन संबंधित वस्तुआें की जमकर खरीदारी की, वहीं ब्यूटी पार्लराें सहित प्रमुख बाजारों की दूकानाें में मेंहदी रचाने के लिए महिलाआें का तांता लगा रहा। बाजाराें में पहुंची महिलाओं ने कच्ची मिट्टी से बनी शंकर-पार्वती की मूर्ति सहित बांस के डिब्बे में रखे सुहाग के पिटारा को भी खरीदा।
विज्ञापन


सुहाग के पिटारा में प्रमुख रूप से सोलह श्रृंगार के सामानों को महिलाआें ने खरीदा, जो बाजारों में  दस से पांच सौ रुपये तक बिक रहे थे। दूकानों में कोन की मेंहदी पांच से दस रूपये प्रति पीस तथा पैकेट की मेंहदी दस से दो सौ रुपये तक बिकी। महिलाओं को हाथों में मेंहदी रचाने के लिए सौ से पांच सौ रुपये तक खर्च करने पड़े। महिलाओं ने पैसे की परवाह किए बगैर अपने मनपसंद के मेंहदी अपने अपने हाथों में रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा व्रत व पूजन में चढ़ाने के लिए व्रत सामग्रियाें सहित फल-फूल व मिष्ठान की दूकानों पर भी खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा। नगर के पक्केघाट, वासलीगंज, रमईपट्टी, बेलतर, त्रिमोहानी, घंटाघर, मुकेरी बाजार, इमामबाड़ा, संगमोहाल, संकटमोचन मार्ग, गुड्हट्टी बाजार सहित अन्य बाजार देर रात तक गुलजार रहे।पर्व की पूर्व संध्या पर बाजाराें में उमड़ी भारी भीड़ के मद्देनजर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लेागाें को आवागमन में असुविधा का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed