{"_id":"6636a6e0402ddff30207c2b5","slug":"preparation-for-nomination-for-lok-sabha-elections-intensified-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-115801-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तैयारी तेज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तैयारी तेज हुई
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय सीट पर सातवें तथा अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। इसके लिए सात से 14 मई तक नामांकन की तिथि निर्धारित है। नामांकन जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में होगा। नामांकन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
नामांकन को देखते हुए टीबी अस्पताल तिराहा, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार, कलेक्ट्रेट परिसर के जिला पूर्ति कार्यालय की तरफ के रास्ते पर तथा रमई पट्टी तिराहे पर बैरियर लगाया जाना है। इसमें से मुख्य द्वार तथा पूरब दिशा में बैरियर लगा दिए गए हैं। बाकी जगह बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ कलेक्ट्रेट परिसर के दूसरे गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की जा रही है। कई और जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। उधर, नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती बीते एक मई को ही कर दी थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के लिए नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह को संपूर्ण नामांकन क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर सौम्या मिश्रा को दी गई है। मुख्य गेट नंबर एक की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर शरद चौधरी को दी गई है। जिला अस्पताल के बैरियर पर नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह, मोर्चाघर पार्किंग स्थल से पेट्रेाल पंप तिराहा सिटी क्लब तक की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार लालचंद्र राम को दी गई है। इसी प्रकार आबकारी तिराहा पर लगे बैरियर क्षेत्र की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा को दी गई है। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय सीट के लिए मतदान एक जून को होना है। इसके लिए सात से 14 मई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। 17 मई तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। एक जून को मतदान तथा चार जून को मतगणना होगी।