फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant died due to treatment of scorching

झोलाछाप के इलाज से गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pregnant died due to treatment of scorching
जमालपुर। थाना क्षेत्र के डवक ग्राम पंचायत में सोमवार की देर रात झोलाछाप की लापरवाही से गभर्वती महिला की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। झोलाछाप मौका पाकर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय बसंती पत्नी भुंवर बियार गर्भवती थी। सोमवार की दोपहर दर्द होने पर घर परिजन उसे डवक चौक स्थित एक क्लीनिक ले गए। मृतक महिला की सास उमरावती देवी ने आरोप लगाया उपचार में लापरवाही के चलते बच्चा पेट मे पहले मर गया। बच्चे के मौत की जानकारी छिपाकर गर्भवती महिला का आपरेशन करने बात करते रहे। रात आठ बजे इलाज न कर पाने का जवाब देकर चिकित्सक बाहर निकलकर फरार हो गया। इसके बाद बहू को रामनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टर ने बहू को मृत घोषित कर दिया। समय बीतने और समुचित उपचार न होने से बहू की मौत हो गई। परिजन वापस झोलाछाप के क्लीनिक पर आए तो ताला लगा था। महिला की मौत पर परिजनों ने झोलाछाप की क्लीनिक पर जाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। सास ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed