{"_id":"5f80a03d8ebc3e9bca1af63b","slug":"prayagraj-s-young-man-killed-after-kidnapping-dead-body-found-in-forest-mirzapur-news-vns5519238189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के युवक की अपहरण के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के युवक की अपहरण के बाद हत्या
विज्ञापन
मड़िहान (मिर्जापुर)। प्रयागराज जिले के हंडिया पटेल नगर निवासी युवक का उसके ससुराल के पड़ोसी ने अपहरण करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर ढेकवाह जंगल में पेड़ से बंधा मिला। उधर, हंडिया पुलिस फिरौती का पैसा लेेेने आए आरोपी को पकड़कर शव की तलाश कर रही थी। सूचना पर हंडिया पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर का निवासी विजय कुमार पाल एक अक्तूबर को घर यह कहकर निकला था कि वह अपने ससुराल विंध्याचल के कामापुर जा रहा है। जबकि उसे उसके ससुराल के पड़ोसी शैलेंद्र ने फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। वह कामापुर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में शैलेंद्र और साथियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसकी बाइक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर खड़ी कराकर उसे कार से लेकर चले गए। उसके घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। दो अक्तूबर को अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से एक लाख 20 हजार रुपये फिरौती मांगी। तीन अक्तूबर को परिजनों ने 20 हजार रुपये विजय कुमार पाल के खाते में जमाकर दिए। अपहर्ता ने दो बार में 10-10 हजार रुपये विजय के खाते से निकाल लिए। छह अक्तूबर को जब आरोपी एक लाख रुपये लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर की शाम को कलवारी के बसइटा में खाना खाते समय विजय पाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन वह शव के बारे में जानकारी नहीं दे रहा था। इस बीच, शुक्रवार को चौकीदार ने मड़िहान के ढेकवाह जंगल में शव मिलने की सूचना दी। शव की शिनाख्त विजय पाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर चार आरोपियों को पकड़ा है।
ससुराल के लिए निकले युवक का एक अक्तूबर को अपहरण हुआ था। उसका क्षतविक्षत शव शुक्रवार को मड़िहान के ढेकवाह जंगल में मिला है। हंडिया पुलिस अपहरण मामले में जांच कर रही थी। हत्या के आरोपी दो दिन पहले पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन
- संजय कुमार, प्रभारी एसपी