फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prayagraj resident bikers dies after falling in pit in mirzapur

मिर्जापुरः गड्ढे में गिरने से प्रयागराज निवासी बाइक सवार की मौत

Tue, 14 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj resident bikers dies after falling in pit in mirzapur
प्रतीकात्मक
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के इंद्रानगर के पास सोमवार देर रात एक व्यक्ति बाइक लेकर सड़क के किनारे खाई में गिर गया था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी राजगढ़ मौके पर पहुंचे। तब तक बाइक सवार की मौत हो गई थी। घंटों बाद उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजगढ़-चुनार मुख्य मार्ग पर इंदिरानगर गांव के पास सोमवार के देर रात बाइक सवार सड़क किनारे खाई में बाइक समेत जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे गड्ढे में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने उसे गड्ढे से बाहर निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। राजगढ़ चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह शव की शिनाख्त में जुट गए। घंटों बाद उसकी पहचान आशीष कुमार गौतम (30) पुत्र स्व. कल्लन प्रसाद निवासी सईबसा थाना मांडा प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आशीष मार्केटिंग का काम करता था। इसी सिलसिले में वह सोमवार को चुनार क्षेत्र में मार्केटिंग के लिए गया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा थी कि रात में अगर पता चल गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed