फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Praveen Dubey became the president of KB Student Union

प्रवीण दुबे बने केबी छात्रसंघ के अध्यक्ष

Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Praveen Dubey became the president of KB Student Union
मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रवीण दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित कुमार यादव को 175 मतों से पराजित किया। प्रवीण दुबे को 594 वोट मिले, जबकि रोहित कुमार यादव को 419 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर राहुल प्रजापति ने अपने प्रतिद्वंद्वी सूरज कुमार मौर्य को 25 वोटों से हराया। राहुल प्रजापति को 461 वोट मिले। जबकि सूरज कुमार मौर्य को 436 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर रोशनी जहां निर्वाचित घोषित की गईं, उनको 858 वोट मिले हैं। जबकि प्रतिद्वंद्वी विकास ओझा को 788 वोट प्राप्त हुए। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए 1330 वोट पाकर अंकित यादव विजयी रहे उनके प्रतिद्वंद्वी विनीत दुबे को 427 वोट प्राप्त हुए। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 517 मत पाकर नितेश दुबे जीते, जबकि शुभम कुुमार अग्रहरि को 488 वोट मिले। इसी प्रकार विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए नितीन दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतदान एवं मतगणना के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात कुमार लगातार महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी ने परिणाम घोषित किया। प्राचार्य ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर डॉ. भवभूति मिश्र, डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. सुुभाष पांडेय व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed