फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pramod and ashok win

सदर में प्रमोद व चुनार में अशोक ने हासिल की विजय

Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pramod and ashok win
मिर्जापुर। सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रतिनिधियों का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि चुनाव हुआ। काफी देर धरना प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों ने उनको समझा बुझाकर हटाया। चुनाव में सदर से भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद सिंह व चुनार से अशोक कुमार विजयी हुए। जिले में तीन प्रतिनिधियों का चुनाव होना था, लेकिन लालगंज से अपना दल एस के डॉ. एसपी पटेल निर्विरोध विजयी हुए।
विज्ञापन

दोनों जगहों पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। सदर के लिए महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही मतदान करने वालों का सिलसिला बना रहा। हालांकि मतदाताओं की संख्या तीन हजार सात सौ 21 है लेकिन मतदान 604 ने ही किया। इसमें अवैध मतों की संख्या 13 रही। हालांकि दोपहर में कुछ क्षणों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते मतदान रुका रहा लेकिन शाम चार बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निबट गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना कुल तीन टेबलों पर की गई। इसमें भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, चुनाव चिह्न शेर 136 मतों से विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार चुनाव चिह्न कार को 234 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार ने प्रमोद कुमार सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नितिन विश्वकर्मा व अन्य ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

चुनार, सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के चुनार शाखा प्रतिनिधि पद के चुनाव में मंगलवार की शाम मतगणना के बाद अशोक कुमार ( चुनाव चिह्न शेर) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगा सागर (चुनाव चिह्न कार) को 96 मतों से हराकर विजई घोषित हुए। गणना के बाद अशोक कुमार को 326 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगा सागर को 230 वोट मिले। वहीं, सुशील कुमार को मात्र तीन वोट मिले। सहायक रिटर्निंग आफिसर/ तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि ने बताया कि नगर के तहसील, ब्लाक व पीडीएनडी इंटर कालेज में बनाये गये मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते करते हुए चुनाव कराया गया है। कुल मतदाताओं की संख्या 6203 थी, जिसमें 589 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें 30 मत पत्र अवैध हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सदर में
कुल मत पड़े- 604
प्रमोद सिंह - 370
अशोक कुमार- 234
अवैध मत - 13
---------------------
फोटो
कांग्रेस ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
मिर्जापुर। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि मड़िहान से एक बस भरकर फर्जी मतदाताओं को लाया गया। साथ ही पास के एक फोटोस्टेट की दुकान से करीब 70 से 80 फर्जी आधार कार्ड निकलवा कर मतदान कराया गया। पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्होंने भी बस के लिए आवेदन किया था लेकिन कहा गया कि यह अनुमन्य नहीं है। फिर भाजपा वाले बस क्यों ले आए, वह भी विद्यालय की बस। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।
कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
मिर्जापुर। कांग्रेस पाटी के कार्यकर्ताओं ने मतदान स्थल के बाहर मैदान में खड़ी बस को घेरकर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि इसी बस से फर्जी मतदाताओं को लाया गया है। प्रशासन कार्रवाई करे। काफी देर धरना प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों ने उनको समझा बुझाकर हटाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, राजधर दुबे, नगर अध्यक्ष राजन पाठक, छोटे खां, अर्चना चौबे व अन्य थे।

इनसे
सुबह से ही लग गई लाइन
मिर्जापुर। मतदान के लिए सुबह से ही लोग अपने अपने साधनों से राजकीय इंटर कालेज पहुंचने लगे। सुबह के लगभग 11 बजे तो बड़ी लाइन लग गई थी। लोग धूप में ही अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। इतने मतदाताओं के वाहनों से सड़क पर जाम लग गया। लोग बाग काफी देर तक उसी जाम में फंसे रहे। फिर धीरे- धीरे पुलिस व कार्यकर्ताओं ने जाम हटवाया। तहसील तिराहा तक जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed