{"_id":"62152e3b7cde38497426c780","slug":"pradhan-s-uncle-murdered-dead-body-hidden-in-straw-mirzapur-news-vns6398307190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के चाचा की हत्या, शव को भूसे में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के चाचा की हत्या, शव को भूसे में छिपाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बे के प्रधान विजय गुप्ता के चाचा सब्जी विक्रेता बसंत लाल गुप्ता की सोमवार रात हत्या कर दी गई। शव को कुछ दूर स्थित उनके भूसे वाले मकान में छिपा दिया गया था। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य भूसा लेने गए तो वहां पर उनका शव मिला। एसपी ने डाग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ मौके पर जा कर जांच पड़ताल की।
लालगंज कस्बा निवासी प्रधान विजय गुप्ता के चाचा बसंत लाल गुप्ता उर्फ अली (35) सब्जी विक्रेता थे। सोमवार शाम को छह बजे उनकी पत्नी ने बल्ब मंगाया था। बल्ब लाने के थोड़ी देर बाद करीब आठ बजे कोई आया और बसंत थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चले गए। रात को वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उनके परिवार के श्रीराम गाय के लिए भूसा लेने 500 मीटर दूर खजूरी नदी के किनारे भूसे वाले मकान में गए। वहां भूसा निकालने के दौरान बसंत लाल का शव दिखाई पड़ा। श्रीराम के शोर मचाने पर घरवाले और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने घटनास्थल की छानबीन की। बसंत लाल के सिर पर चोट के निशान थे। डॉग स्क्वाड पुलिस दल को खेत में आधा किमी दूर तक ले गया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने भी मृतक की पत्नी राजकुमारी व अन्य परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने हत्याकांड का खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हलिया व लालगंज थाना, क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम छानबीन करेगी। उधर, पिता की मौत से दोनों पुत्रों आर्यन, शिवम और उनकी मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।