फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   pradhaan, beedeesee ke lie blaak mukhyaalayon par umad rahe daavedaar

प्रधान, बीडीसी के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर उमड़ रहे दावेदार

Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
pradhaan, beedeesee ke lie blaak mukhyaalayon par umad rahe daavedaar
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों कहीं-कही मेले जैसा नजारा रहा। सिटी, पटेहरा, छानबे, जमालपुर व सीखड़ में विभिन्न पदों को मिलाकर कुल 1454 पर्चे खरीदे गए। ग्राम प्रधान पद के लिए 738 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 702 पर्चा खरीदा गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 414 पर्चे खरीदे।
विज्ञापन

सिटी, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह की देखरेख में दुसरे दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान के सबसे अधिक 269 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह बीडीसी के 314 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 125 पर्चे बेचे गए। पर्चा वितरण के दौरान ब्लाक परिसर में काफी भीड़ के चलते मेले जैसा नजारा रहा। भीड़ को देखते हुए खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान व बीडीसी पद के लिए दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, राजेश मिश्र, जेई आरईएस सुबाष सिंह आदि मौजूद रहे। जिगना, चौथे दिन ब्लाक मुख्यालय छानबे में 375 पर्चा बिका। जिसमें ग्राम प्रधान पद के 200 , क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 168 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र 7 पर्चा बिका। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय, एडीओ पंचायत रविकांत ओझा, एडीओ सहकारिता अवनीश कुमार यादव मौजूद रहे। सीखड़, ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान पद हेतु अनारक्षित 8 व आरक्षित 37 पर्चे बिके, बीडीसी अनारक्षित 5 व आरक्षित 40 नामांकन पत्रो की बिक्री हुई। ग्राम सभा सदस्य के लिए महज दो नामांकन पत्र बिके। इस दौरान एडीओ आईएसबी केके सिंह, एडीओ एजी अमरनाथ उपस्थित रहे। हलिया, स्थानीय विकासखंड में दो काउंटर से ग्राम प्रधान पद के लिए 145, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 74 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र चार पर्चे का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पटेहरा, विकास खंड में अबतक कुल 552 पर्चे की बिक्री हुई। ग्राम प्रधान पद के लिए 86, बीडीसी के लिए 70 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 31 नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी। इसी तरह जमालपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 138, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 105 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 149 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान एडीओ आईएसबी राकेश कुमार सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत शिवम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा बिक्री का सीडीओ ने किया निरीक्षण
पटेहरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे पर्चा वितरण के दौरान पटेहरा ब्लाक मुख्यालय पहुंचे सीडीओ ने फार्म वितरण का जायजा लिया। सीडीओ अविनाश सिंह ने उम्मीदवारों से प्रधान पद का आरक्षित और अनारक्षित फार्म का मूल्य पूछने पर उम्मीदवारों ने बताया कि काउंटर पर जो मांगते हैं वह दे दिया जाता है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए काउंटर के बाहर फार्म विक्रय मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए।

जमालपुर: नहीं हो रहा कोविड-19 का पालन
जमालपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जमालपुर ब्लाक परिसर में कोविड-19 के बनाए नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। ब्लाक परिसर में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है। नामांकन पत्रों की खरीदारी में कतारबद्ध लोग न तो माक्स का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही कोई परहेज। इस मामले में ब्लाक में बैठक अधिकारी और कर्मचारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed