फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prabhakant Senior Vice President and Dhananjay Singh became Provincial General Secretary

प्रभाकांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष व धनंजय सिंह बने प्रांतीय महामंत्री

Mon, 20 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhakant Senior Vice President and Dhananjay Singh became Provincial General Secretary
मिर्जापुर। लखनऊ में रविवार को हुए उत्तर प्रदेश,खाद्य तथा रसद मार्केटिंग राजपत्रित अधिकारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन व कार्यकारिणी के चुनाव में जिले के प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिले के ही खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व बैठक कर संघ द्वारा वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू, फील्ड में संसाधनों की कमी,धान खरीद एवं गेहूं खरीद में आनेवाली समस्याओं पर विचार किया गया। संघ द्वारा पीडीएस में लागू होनेवाले सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम को पूर्ण समर्थन करने की बात की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र पांडेय, प्रांतीय महामंत्री पद पर धनंजय सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभाकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर राजू पटेल, संगठन मंत्री पद पर उदय प्रताप सिसोदिया, मुख्यालय, मंत्री पद पर प्रज्ञा शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर केशरी कांत सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। संघ के पदेन संरक्षक अरुण कुमार सिंह कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी राममूर्ति वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed