फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power supply remains disrupted in Padri, Sherwan, and Jamalpur even after four days.

Mirzapur News: पड़री, शेरवां और जमालपुर में चार दिन बाद भी बाधित है विद्युत आपूर्ति

Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Power supply remains disrupted in Padri, Sherwan, and Jamalpur even after four days.
बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइनमैन ​कनेक्शन जोड़ता हुआ।
- कुछ जगहों पर कुछ समय पर बिजली आई, फिर गुल हो गई
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी बारिश के बाद बाधित बिजली की आपूर्ति अभी भी ठीक नहीं हो सकी है। लगभग 30 प्रतिशत आपूर्ति बाधित है। नगर को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी विकट समस्या है।
जमालपुर/ शेरवां। पिछले बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद क्षेत्र के लगभग 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। 72 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार की रात फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण घरवाह पावर हाउस पहुंच गए और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पावर हाउस का ताला बंद कर दिया। ग्रामीण तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का जनजीवन प्रभावित है। पेयजल संकट गहरा गया है। मोबाइल सहित अन्य जरूरी उपकरण भी बंद पड़े हैं। घरवाह व अहरौरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 33 हजार एचटी लाइन, 11 हजार एलटी लाइन और खंभों में आई खराबी के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चार दिन से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार को घरवाह पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभाग ने शनिवार रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की, लेकिन महज पांच घंटे बाद रविवार सुबह सात बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को भी जमालपुर, चरगोडा, बहुआर, ओडी, भाईपुर, शेरवां, हाजीपुर समेत करीब चार दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के जेई एस.के. सिंह ने बताया कि 33 हजार एचटी लाइन में दोबारा खराबी आ गई है। कर्मचारियों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पड़री: पांच दिन पूर्व बुधवार को आई आंधी पानी के चलते क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। विद्युत उपकेंद्र पड़री से जुड़े पहाड़ी भोजपुर, पाठखान पहाड़ी, तिगोड़ा, बेलवन, तोसवां, लोकापुर सूर्यवार,विरोहिया,मालपुर, पचोखरा, मगर मूड, उमरिया अयोध्या प्रसाद, गहिरा, दांती गोपालपुर, चेंदुली, चपगहना ,नेवढ़िया, नकटी मिश्रौली, गौरा राजा, खरहरा, सागर सेमर आदि दर्जनों गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान अनिल सिंह, जितेंद्र कुमार मौर्य, त्रिवेणी देवी, मुन्नालाल यादव, गुंजा सिंह, पारस नाथ आदि ग्राम प्रधानों सहित किसान नेता शारदा प्रसाद मिश्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण ने बताया कि बिजली न मिलने से पहाड़ पर बसे दर्जनों गांवों में पेयजल संकट काफी गहरा गया है। इस संबंध में पड़री फीडर के अवर अभियंता संदीप प्रभाकर ने बताया कि युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है जल्द ही हर जगह बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कमोवेश यही हाल देवाही तथा अकसौली फीडर की है। दोनों विद्युत सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव में 5 दिन के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed