फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Possible to build a society without women

स्त्री बिना समाज का निर्माण असंभव

Tue, 18 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Possible to build a society without women
सम्मा‌न‌ित मह‌िलाएं

विज्ञापन
स्त्री के बिना सृष्टि और समाज के निर्माण की कल्पना भी असंभव है। महिलाओं के विकास से ही समाज का चौतरफा विकास होगा। ये बातें मंडलायुक्त रंजन कुमार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला द्वारा लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में साझा अभियान नारी सम्मान समारोह में कही। आयोजन प्रदेश सरकार और अमर उजाला ने संयुक्त रूप से किया। उन्होेंने कहा कि सरकार महिलाओं के पोषाहार, चिकित्सा, शिक्षा पर खास जोर दे रही है। 


नारी सम्मान अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मंडलायुक्त ने कहा कि नारी को समाज में जितना सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा। आपदाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं ही पीड़ित होती हैं। महिलाओं के लिए सरकार हौसला पोषण, पुष्टाहार, जननी सुरक्षा, महिला सम्मान कोष, कन्या विद्याधन आदि योजनाएं संचालित कर रही है, इनका लाभ उठाना चाहिए।  जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए उनका शिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन


शिक्षा से ही उनकी पहचान कायम होगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। सरकार बालिकाओं के लिए सेनेटरी नैपकीन का वितरण करा रही है। साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंतित है। उनके लिए वीमेन पावर लाइन नंबर 1090 की सुविधा शुरू की गई है। इस पर फोन करके महिलाएं सुरक्षा के लिए गुहार लगा सकती हैं। सूबे में दो लाख पावर एंजिल्स को स्पेशल पुलिस अफसर का दर्जा दिया गया है।



ये बेटियों की मदद कर रही हैं। सीएमओ डा. अशोक चौरसिया ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डैफोडिल्स स्कूल की  निदेशक अपराजिता सिंह और संचालन प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने किया।  स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह , जीजीआईसी मुसफ्फरगंज प्रधानाचार्या अनीता यादव, विंध्याचल गीता सिंह, कैलाशपति त्रिपाठी, सार्थक संस्था की शुभ्रा पाठक, महिला प्रबोधनी की प्रियंका दूबे, अनुज श्रीवास्तव, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed