{"_id":"60437105577ff03146734bc1","slug":"polytechnic-student-commits-suicide-hanged-himself-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकता देख चचेरे भाई के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकता देख चचेरे भाई के उड़े होश
Sat, 06 Mar 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी नई बस्ती स्थित किराये के मकान में रह रहे पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दो घंटे बाद जब उसका चचेरा भाई कोचिंग पढ़ कर कमरे पर आया। तब फंदे से लटकने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव को फंदे से उतरवाया। पॉलिटेक्निक का छात्र पढ़ने में होनहार था। फांसी क्यों लगाई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के देवरी निवासी ऋषिकेश यादव(22) पुत्र सदानंद यादव अपने बड़े भाई अभिषेक और चचेरे भाई अरुण यादव के साथ नगर के पुरानी दशमी स्थित राजेंद्र बिंद के मकान में किराये पर रहता था। शनिवार की सुबह छह बजे चचेरा भाई अरुण यादव कोचिंग के लिए चला गया।
विज्ञापन
डब वह लौटकर आठ बजे कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो ऋषिकेश पंखे पर चादर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उसने सूचना परिवार व पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने दरवाजा खोल कर शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।