फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pollution department sent a report to the government by getting videography done with drone camera

प्रदूषण विभाग ने ड्रोन कैमरा से वीडियोग्राफी कराकर शासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pollution department sent a report to the government by getting videography done with drone camera
अहरौरा। खनन इलाका सोनपुर में क्रशर प्लांट के आसपास प्रदूषण की लगातार मिल रही शिकायत का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को ड्रोन कैमरा से वीडियोग्राफी करा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद इन क्रशर प्लांटों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहरौरा जमुई मार्ग पर मानकों को दरकिनार कर दर्जनों क्रशर प्लांट लगा लिए गए हैं। खनिज विभाग के नियमों के अंतर्गत चल रहे इन प्लांट के संचालन में खामियां लगातार प्रकाश में आती रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का भी पालन पूर्णत: नहीं किया जाता। धूल के कण लगातार वायुमंडल में उड़ते रहते हैं। इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ रहा है। प्रदूषण विभाग ने ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर मामले का संज्ञान लिया। 24 भर क्रशर प्लांट नियमों की अनदेखी करते हुए पाए गए। इनको नोटिस जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि चिह्नित किए गए क्रशर प्लांट की वीडियोग्राफी कराई गई तथा अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट की पत्रावली शासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही नियमों की अनदेखी करने वाले क्रशर प्लांटों को खामियाजा भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed