फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Polling parties reached booths under tight security

Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा में बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 10 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached booths under tight security
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव में 10 मई को सुबह सात बजे से मतदान होना है। इस बीच मंगलवार को देर शाम तक कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को सुबह बथुआ स्थित राजकीय पालिटेक्निक परिसर से रवाना हुईं।
विज्ञापन

छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव में मतदान के लिए 301 मतदान केंद्रों पर 444 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों के लिए राजकीय पालिटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों को सुबह रवाना किया गया। मतदान बुधवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए राजकीय पालिटेक्निक परिसर में 25 टेबल लगाए गए थे। दो टेबल पर कर्मियों की हाजिरी लगाई गई। तीन टेबल मतदान से संबंधित स्टेशनरी वितरण के लिए बनाए गए थे। इसके अलावा 20 टेबल से बूथवार ईवीएम का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय व अन्य अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू हुई। उप चुनाव में कुल 1956 चुनाव कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 42 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 363774 मतदाता हैं। इनमें 191373 पुरुष व 172375 महिला मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2852 है। इसके साथ ही 26 अन्य मतदाता हैं। यहां का जेंडर रेशियो 901 है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चार जोनल व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। विधानसभा क्षेत्र में तीन आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इनमें बापू उपरौध इंटर काॅलेज में बूथ संख्या 37, प्राथमिक विद्यालय देवहट ड्रमंडगंज में बूथ संख्या 105 व 106 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय खजुरी के बूथ संख्या 38 को सखी बूथ अथवा पिंक बूथ बनाया गया है। विधानसभा उप चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 05442-253631 है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल एप अथवा पोर्टल पर भी अपलोड कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके पूर्व सोमवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया था।

छानबे विधानसभा उप चुनाव में विभिन्न दलों व निर्दल मिलाकर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से अजय कुमार, समाजवादी पार्टी से कीर्ति कोल, अपना दल सोनेलाल से रिंकी कोल, राष्ट्रीय समाज पक्ष से शिवपूजन, निर्दलीय अर्जुन, उमेश सिंह रावत, भीमराव व सर्वेश कुमार शामिल हैं। विधानसभा उपचुनाव में बने सभी 444 बूथों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग करेगा। मतदान के लिए 1200 निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती की गई है। विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 444 बूथों में से क्रिटिकल बूथों की संख्या 57 है। वल्नेरेबल बूथों की संख्या 13 है। मतदान के बाद मतदान कार्मिकों के लिए 44 छोटी और 83 बड़ी बसों का प्रयोग किया जाएगा। चार बूथों वाले केंद्र चार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed