Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police took out drug addiction awareness rally

Mirzapur News: पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police took out drug addiction awareness rally
मिर्जापुर/हलिया। शहर कोतवाली पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने रैली काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में न्यायिक मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट समेत विभिन्न संगठनाें के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

रैली शहर कोतवाली से निकलकर घंटाघर चौराहा, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, संकटमोचन मंदिर होते हुए मंडलीय चिकित्सालय पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा, अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर पांडेय, अरविन्द कुमार, अभय गुप्ता, शीतला प्रसाद, कमलेश मोदनवाल, शिवम साहू, आयुष साहू, प्रदीप यादव, मयंक सोनी, मनीष शर्मा, अनुज ऊमर, कृष्ण मोहन आदि शामिल रहे। उधर, राजकीय रेलवे पुलिस के मिर्जापुर थाना प्रभारी अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में भी नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

उधर, हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह के नेतृत्व में बाजार में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने आमजन से शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि के सेवन करने से बचने का आह्वान किया। रैली में प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, ताराचंद अग्रहरि, राजू सिंह, विवेक सिंह, अमन सिंह, रोहित सेठ, अजय अग्रहरि आदि शामिल रहे। उधर, ड्रमंडगंज पुलिस ने गलरा ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों संग बैठक कर उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अरुण मिश्र, भूपेंद्र सिंह, दयानंद मिश्र, नरेंद्र मिश्र, सुरेश मिश्र, अशफाक अहमद, जुमरात अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed