फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police took five people including district panchayat member to the police station

Mirzapur News: जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों को थाने ले गई पुलिस

Mon, 30 Sep 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Police took five people including district panchayat member to the police station
राजगढ़ (मिर्जापुर)। नदीहार गांव में पक्की पैमाइश के बाद पत्थरगड़ी की गई। रविवार की शाम सपा के जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों को पत्थर उखाड़ने के आरोप में पुलिस पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

नदिहार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की जमीन की कोर्ट के आदेश पर पक्की पैमाइश करने रविवार को नायब तहसीलदार लेखपाल के अलावा पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद पत्थरगड़ी की गई। इस बीच सपा की जिला पंचायत सदस्य आशा देवी ने प्रशासन पर गलत पैमाइश गलत करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस पर महिला सिपाही आशा देवी व उनके चार समर्थकों को पकड़कर राजगढ़ थाने ले गईं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश पर पैमाइश करने पहुंची टीम के काम में बाधा पहुंचा रहे पांच लोगों को पकड़कर थाने लाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed