Vindhyachal: रास्ते से हटने को कहने पर इंस्पेक्टर ने रोपवे कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा, SP ने सिखाया सबक
विंध्याचल स्थित कालीखोह रोपवे पर इंस्पेक्टर ने खाकी का रौब दिखाया। साइड होने की बात कहने पर इंस्पेक्टर ने रोपवे कर्मी पर लात- घूसें बरसाए। वीडियो वायरल होने पर एसपी संतोष मिश्र ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंध्याचल पहाड़ी पर स्थित कालीखोह रोपवे पर साइड होने की बात कहने पर निरीक्षक ने रोपवे कर्मी की लात घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में घुस गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने पिटाई करने वाले निरीक्षक को समझाया। उधर, पिटाई से आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने रोपवे का संचालन बंद कर दिया।
सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड हो गया। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। रोपवे कर्मियों के आक्रोश और वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी होते देख एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपी है। कार्रवाई के दो घंटे बाद रोपवे का संचालन शुरू हुआ।
अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण नहीं आया काम
मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर में नवरात्र मेला की तैयारी की समीक्षा के दौरान पुलिस को अच्छा व्यवहार करने और इसके लिए ड्यूटी से पहले प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया था। विंध्याचल नवरात्र मेला शुरू होने से पहले बैठक कर पुलिसकर्मियों को शांत स्वभाव से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया गया। लेकिन, नवरात्र के पांचवें दिन एक पुलिसकर्मी ने आखिरकार अपना आपा खो दिया।
इस कारण निरीक्षक ने खोया आपा
मामला कालीखोह रोपवे का है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे एक निरीक्षक ने रोपवे कर्मी की लात घूसों से पिटाई कर दी। रोपवे पर तैनात मैकेनिकल कर्मचारी गौरीशंकर ने बताया कि पुलिसकर्मी को किनारे होने के लिए कहा गया तो पिटाई करने लगे। रोपवे मालिक और प्लांट प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुछ अधिकारियों को लेकर आए। रोपवे से यात्रियों को बाहर निकालते समय कर्मचारी ने निरीक्षक को किनारे होने के लिए कहा तो उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। कंट्रोल रूम में घुस गए।
पुलिस और अधिकारियों को रोपवे की फ्री सेवा
प्लांट इंचार्ज ने बताया कि पुलिस और अधिकारियों को रोपवे में फ्री सेवा दी जाती है। इसके बाद भी उनके कर्मचारियों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी को सूचना दी गई। मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि रोपवे कर्मचारी की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।