फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   inspector lashed out at ropeway staff in vindhyachal Mirzapur SP taught lesson

Vindhyachal: रास्ते से हटने को कहने पर इंस्पेक्टर ने रोपवे कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा, SP ने सिखाया सबक

Mon, 27 Mar 2023 06:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

विंध्याचल स्थित कालीखोह रोपवे पर इंस्पेक्टर ने खाकी का रौब दिखाया। साइड होने की बात कहने पर इंस्पेक्टर ने रोपवे कर्मी पर लात- घूसें बरसाए। वीडियो वायरल होने पर  एसपी संतोष मिश्र ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
inspector lashed out at ropeway staff  in vindhyachal Mirzapur SP taught lesson
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विंध्याचल पहाड़ी पर स्थित कालीखोह रोपवे पर साइड होने की बात कहने पर निरीक्षक ने रोपवे कर्मी की लात घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में घुस गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने पिटाई करने वाले निरीक्षक को समझाया। उधर, पिटाई से आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने रोपवे का संचालन बंद कर दिया।

विज्ञापन


सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड हो गया। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया। रोपवे कर्मियों के आक्रोश और वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी होते देख एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपी है। कार्रवाई के दो घंटे बाद रोपवे का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा व्यवहार करने का प्रशिक्षण नहीं आया काम

मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर में नवरात्र मेला की तैयारी की समीक्षा के दौरान पुलिस को अच्छा व्यवहार करने और इसके लिए ड्यूटी से पहले प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया था। विंध्याचल नवरात्र मेला शुरू होने से पहले बैठक कर पुलिसकर्मियों को शांत स्वभाव से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया गया। लेकिन, नवरात्र के पांचवें दिन एक पुलिसकर्मी ने आखिरकार अपना आपा खो दिया।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक के दुर्व्यवहार से दुखी थीं आकांक्षा दुबे, करीबी बोले- वह खुदकुशी नहीं कर सकती

इस कारण निरीक्षक ने खोया आपा

inspector lashed out at ropeway staff  in vindhyachal Mirzapur SP taught lesson
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

मामला कालीखोह  रोपवे का है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे एक निरीक्षक ने रोपवे कर्मी की लात घूसों से पिटाई कर दी। रोपवे पर तैनात मैकेनिकल कर्मचारी गौरीशंकर ने बताया कि पुलिसकर्मी को किनारे होने के लिए कहा गया तो पिटाई करने लगे। रोपवे मालिक और प्लांट प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुछ अधिकारियों को लेकर आए। रोपवे से यात्रियों को बाहर निकालते समय कर्मचारी ने निरीक्षक को किनारे होने के लिए कहा तो उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। कंट्रोल रूम में घुस गए। 

पुलिस और अधिकारियों को रोपवे की फ्री सेवा

प्लांट इंचार्ज ने बताया कि पुलिस और अधिकारियों को रोपवे में फ्री सेवा दी जाती है। इसके बाद भी उनके कर्मचारियों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी को सूचना दी गई। मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि रोपवे कर्मचारी की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed