फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police scuffled with Congress workers including former MLA

Mirzapur News: पूर्व विधायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की

Fri, 06 Dec 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police scuffled with Congress workers including former MLA
मिर्जापुर। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शाम को कैंडल मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष व श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने संभल जाने से रोक दिया था। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया था। शाम को जब मोमबत्ती जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर पर बैठे थे, उस दौरान सीओ सिटी विवेक जावला के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजन पाठक व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी खड़े होने लगे तो पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और दुर्व्यवहार किया गया। इस बीच पुलिस कांग्रेस नेता छोटे खां, शिवशंकर चौबे, इश्तियाक अंसारी व कुछ और लोगों को गाड़ी में बैठाकर शहर कोतवाली ले गई। शहर कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि वे लोग बैठे हुए थे और पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। कांग्रेसजनों को भीड़ इकट्ठा करने से मना किया गया था। नहीं मानने पर हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले जाया गया। जहां शाम को उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed