{"_id":"6a19ee3dbb562d19d8072599","slug":"police-recovered-crores-of-rupees-in-cash-from-two-fortuners-income-tax-department-team-engaged-in-investigation-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154437-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस को दो फॉर्च्यूनर से मिले करोड़ों की नकदी, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस को दो फॉर्च्यूनर से मिले करोड़ों की नकदी, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन
चील्ह थाना परिसर में खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी जिसमें मिला पैसा । स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
चील्ह चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद की नकदी
चील्ह/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर बृहस्पतिवार रात को दो फॉर्च्यूनर कार से पुलिस ने बैग में रखी करोड़ो रुपये की नकदी को बरामद की। एक कार में रुपये और दूसरी गाड़ी में लोग बैठे थे। सभी को थाने लाया गया। शुक्रवार सुबह नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में नोटों की गिनती की गई। आयकर विभाग की टीम भी जांच करने पहुंची। ज्यादा नकदी होने के कारण नोटों को गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी थी। नकदी दो करोड़ से ज्यादा की होने का अनुमान है।
नोटों की गिनती पूरी होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने वाहन के मालिक से बरामद नकदी के बारे में पूछताछ की। उनसे नोटों के स्रोत और साक्ष्य की जानकारी देने को कहा।
थानाध्यक्ष चील्ह रविंद्र भूषण मौर्य को सूचना मिली की दो फॉर्च्यूनर वाराणसी से मिर्जापुर जा रही है। इसमें करोड़ों रुपये की नकदी है। जानकारी पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य चील्ह चौराहे पर पुलिस फोर्स के साथ दोनों फॉर्च्यूनर को रोका। थाना प्रभारी ने डिग्गी को खोलकर तलाशी ली तो उसमें रखे बैग में नकदी थी। दोनों वाहनों को थाने ले गए। एक वाहन में तीन बैग में रुपये और दूसरे वाहन में चार लोग बैठे हुए थे। शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष की सूचना पर आयकर अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार चील्ह थाना पर पहुंचे। इंडियन बैंक के कर्मचारी के मदद से रुपये गिनने वाली मशीन से गिनती शुरू की। गिनती के बाद नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि चील्ह पुलिस चेकिंग करते हुए दो वाहनों को जब्त किया। फॉर्च्यूनर में भारत सिंह निवासी सीधी मध्य प्रदेश और अभिनीत बंसल निवासी बाजीराव कटरा थे। दोनों व्यापारी हैं। दोनों नकदी को अपने व्यापार का पैसा बता रहे हैं। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। तीन दिन के अंदर आयकर के अधिकारियों की टीम जांच रिपोर्ट देने के बाद निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन और नकदी पुलिस के अभिरक्षा में हैं।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस की जांच में फॉर्च्यूनर से नकदी बरामद हुई है। आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। उनकी जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक