फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police raid liquor smugglers bases in mirzapur

अंतरजनपदीय शराब तस्करों के अड्डो पर छापेमारी

Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
police raid liquor smugglers bases in mirzapur
मिर्जापुर। जिले की पुलिस, आबकारी विभाग और क्राइम ब्रांच की टीम पिछले दो दिनों से अंतरजनपदीय शराब तस्करों के अड्डे पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही। पिछले दो दिनों की छापेेमारी में टीम ने सकड़ो लीटर शराब और बनाने के सामान और उपकरण के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर टीम वाराणसी, प्रयागराज और जिले के कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसका सरगना नगर का एक व्यक्ति बताया जा रहा है जो हेरोईन का भी बड़ा तस्कर है। जिसकी तलाश पुलिस और क्राइम ब्रांच काफी दिनों से कर रही है।
विज्ञापन

जिले में ब्रांडेड कंपनी के शराब की नकली पैकिंग कर शराब बेचने और हेरोईन का धंधा काफी समय से चल रहा है। पूर्व में पुलिस ने तस्करों को पकड़ा है। इसमें हेरोईन का एक बड़ा तस्कर अवैध शराब बनाने का कार्य कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। पुलिस ने सोमवार की रात को देहात कोतवाली के आमघाट में छोपमारी की। इसमें काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। सूत्रो की माने तो पुलिस ने यहां से चार लोगों को पकड़ा है। उनका मुख्य सरगना मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार चार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस उनके अन्य अड्डो पर छापेेमारी कर रहा है। पुलिस की टीम वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलो में भी छापेमारी कर रही है। तस्कर ब्रांडेड कंपनी की नकली शराब बना रहे थे। बुधवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed