फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police pelted with stones while removing encroachment; Sub-Inspector injured

Mirzapur News: कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, एसआई घायल

Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police pelted with stones while removing encroachment; Sub-Inspector injured
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव में शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पथराव में उपनिरीक्षक सरोज चौबे घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीखड़ गांव निवासी विजय नारायण सिंह और लखपत सोनकर के बीच 56 वर्षों से भूमि विवाद था। मामला जनपद न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन था। लगभग चार माह पूर्व न्यायालय ने विजय नारायण सिंह के पक्ष में निर्णय देते हुए विवादित भूमि खाली कराने का आदेश दिया था। न्यायालय के निर्देश पर संबंधित भूमि पर नोटिस भी चस्पा किया गया। विपक्षी पक्ष को कब्जा हटाने की सूचना दी गई, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बेदखली की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने परिजनों और रिश्तेदारों को बुला लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। पथराव के दौरान एसआई सरोज चौबे के गर्दन और कान पर ईंट लगने से वे घायल हो गए। अचानक हुए हमले के बीच अन्य पुलिसकर्मी मौके से हट गए। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में हमलावरों की पहचान की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed