{"_id":"5f245cd98ebc3e9fb0046ccd","slug":"police-patrolled-mirzapur-news-vns5389763130","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया गश्त
एसपी ने फोर्स के साथ नगर में गश्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस व पीएसी के साथ शहर क्षेत्र में बकरीद पर्व की पूर्व संध्या पर शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व आगामी पर्वो को देखते हुए असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें के लिए रुट मार्च किया। रुट मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होकर शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से शुरु हुआ। इसके बाद तरकापुर, संकटमोचन, वासलीगंज,घण्टाघर,त्रिमुहानी, टेढ़ी नीम, नारघाट,इमामबाड़ा से वापस मुकेरी बाजार पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी की गई। रूट मार्च के दौरान वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान एएसपी सिटी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली शहर रवीन्द्र प्रताप यादव आदि रहे। चुनार, बकरीद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार की नगर में पैदल मार्च किया।अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि के नेतृत्व में पुलिस ने चौक बाजार, टेकौर, दरगाह आदि मार्गो पर पैदल मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का संदेश दिया। पैदल मार्च में पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव कोतवाल मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल टावरी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
...........................
सतर्क पुलिस ने किया चक्रमण, दिया शान्ति बहाली का संदेश
अहरौरा ।बकरीद व रक्षा बन्धन के त्यौहार को देखते हुए नगर में शुक्रवार की शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सीओ आपरेशन हितेंद्र कृष्ण व थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने पुलिस बल के साथ नगर विभिन्न मार्गों से होते हुए इलाके में चक्रमण किया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।सीओ ने बताया कि पांच अगस्त तक लगातार नगर में व ग्रामीण इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च निकालेगी। उन्होंने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाकों में नमाजियों को बताया गया है कि सामूहिक रूप से नमाज अता नहीं किया जाएगा,और ना ही सामूहिक कुरबानी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाए। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेंगा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौबे, नगर चौकी प्रभारी विमलेश सिंह,सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
.........................
वाहन चेकिंग के साथ मास्क नहीं पहनने पर वसूला जुर्माना
अहरौरा ।सीओ ने नगर भ्रमण के दौरान मास्क नहीं पहनने पर दर्जनों लोगों का चालान काटा और हिदायत दिया कि बिना मास्क पहने घरो से बाहर नहीं निकले। इस दौरान नगर के इंडियन बैंक के पास बिना लाक खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया है।