फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police officer on official duty dies in road accident

Mirzapur News: सरकारी काम से जा रहे बाइक सवार दरोगा की सड़क हादसे में मौत

Mon, 12 Jan 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police officer on official duty dies in road accident
लालगंज। थाने पर आए प्रार्थना पत्र की जांच के लिए रविवार की दोपहर पचोखर गांव जाते समय खोमरमैना के पास बाइक की टक्कर में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव (55) की मौत हो गई। इस दुखद सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। लालगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गाजीपुर के नसरतपुर निवासी उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव (55) लालगंज थाना में तैनात थे। रविवार को दोपहर बाद तीन बजे एक प्रार्थना पत्र की जांच के लिए पचोखर गांव जा रहे थे। मार्ग में खोमरमैना के पास सामने से आ रही एक बिना नंबर की बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उपनिरीक्षक सुनील यादव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक टाइगर कोल और दिव्यांशू कोल भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। उपनिरीक्षक की गंभीर हालत देखकर वाराणसी रेफर किया गया था। साथ में उप निरीक्षक शशिकांत सिंह और कांस्टेबल विवेक कुमार को भेजा गया था। वहां उप निरीक्षक सुनील यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर उच्चाधिकरियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed