फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police force reached Mirzapur to investigate complaint of cow slaughter

संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता: फ्रिज और बेसमेंट में मिले अवशेष, चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 29 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोहल्ले में छापा मारा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन
Police force reached Mirzapur to investigate complaint of cow slaughter
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संरक्षित पशुओं के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को रामबाग कुरैश नगर मोहल्ले में छापा मारा। कई घरों में जाकर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, कई घरों के फ्रिज तो कुछ बेसमेंट में पशुओं के अवशेष रखे गए थे। मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने तीन घरों से साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। नमूनों की जांच प्रयोगशाला से कराई जाएगी। स्लॉटर हाउस के लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पर पूरी अस्पताल चौकी समेत 10 पुलिसवालों को निलंबित करने के साथ शहर कोतवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अंसार, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर सहाय, हेड कांस्टेबल सतीश यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव, आरक्षी प्रेम प्रकाश, आरक्षी अजय गौतम, उप निरीक्षक एलआईयू अहलमद व मुख्य आरक्षी एलआईयू संजय सिंह को निलंबित किया गया है। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया की पूरी अस्पताल चौकी समेत 10 को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर कोतवाल के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है । जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है ।रामबाग कुरैश नगर इलाके में स्लाॅटर हाउस हैं। इस क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो वायरल हो रहा है।

वीडियो में संरक्षित पशु के साथ क्रूरता की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को जांच के लिए रामबाग कुरैश नगर भेजा। जांच के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। तीन घरों से पशुओं के अवशेष बरामद हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रयोगशाला की जांच से स्पष्ट होगा कि अवशेष किस पशु के हैं। मामले में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई लोगों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मोहल्ले में आने-जाने वालों के साथ यहां लाए जाने वाले पशुओं की पहचान की जा सके।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि रामबाग कुरैश नगर मोहल्ले में पशुओं के अवशेष होने की सूचना मिली थी। शहर कोतवाली और फील्ड यूनिट के साथ संदिग्ध स्थानों की जांच कराई गई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आसपास की दुकानों के लाइसेंस की नगर पालिका से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed