फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police encounter with cow smuggler in middle of forest in mirzapur rewarded criminal injured

Mirzapur: बीच जंगल में पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल

Fri, 11 Aug 2023 07:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंचपेड़िया जंगल में शुक्रवार दोपहर गोलियां तड़तड़ाईं। मुठभेड़ में गोली लगने से एक इनामी पशु तस्कर घायल हुआ। उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Police encounter with cow smuggler in middle of forest in mirzapur rewarded criminal injured
मिर्जापुर के पंचपेड़िया जंगल में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पंचपेड़िया जंगल में शुक्रवार दोपहर पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 25 हजार के इनामी पशु तस्कर मोहन यादव ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भर्ती कराया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कई वर्ष पहले पंचशील दरी में हुए सिपाही हत्याकांड में गोली से घायल इनामी से संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कैमूर (बिहार) के चांद थाना क्षेत्र के डेढ़वा भंडारी निवासी पशु तस्कर मोहन यादव (50) क्षेत्र में पशुओं की तस्करी करने के लिए था। क्षेत्र से पशु इकट्ठा कर बाद बिहार ले जाने के फिराक में था। मोहन पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस को मुखबिर से मोहन के आने सूचना मिली।

विज्ञापन

चार थानों की फोर्स और एसओजी की टीम ने की घेराबंदी

चुनार, राजगढ़, अहरौरा व मड़िहान की पुलिस और एसओजी की टीम ने जंगल में घेराबंदी की। उसी जंगल से गुजर रहे पशु तस्कर मोहन यादव ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से पशु तस्कर मोहन यादव घायल होगा गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एससपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सीएचसी पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल तस्कर को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर मोहन यादव पर 25 हजार का इनाम था। जिसे मुठभेड़ में पकड़ा गया है।

एसपी ने बताया कि 2007 में थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पंचशील की दरी पर दो सिपाहियों का पशु तस्करों द्वारा पत्थर से कूच कर हत्या मामले में आरोपी तस्कर के शामिल होने के बारे में लोगों ने बताया है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed