फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police Encounter in Mirzapur rewarded criminal of RS 25 thousand arrested in Loot case

Mirzapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार, पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे थे दो लाख

Mon, 25 Jul 2022 09:16 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 09:16 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को  गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police Encounter in Mirzapur rewarded criminal of RS 25 thousand arrested in Loot case
मिर्जापुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को  आमिर अली को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगाने के बाद ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनामी बदमाश पेट्रोल पंप कर्मी से लूट का मुख्य आरोपी है। जिसे पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


बीते 11 जुलाई को लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कैशियर मूलचंद  से एक लाख 97 हजार रुपये की लूट हुई थी। अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया था। मूलचंद ने लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


जंगल में पुलिस ने की बदमाशों की घेराबंदी
रविवार रात लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायन राम पतुलुकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चितांग तिराहा के पास अपाचे बाइक पर दो बदमाश जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। थोड़ी देर बाद अपाचे बाइक सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया बाइक सवार एक बदमाश ने गोली चला दी और भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा एक बदमाश

सूचना पर देहात कोतवाली, एसओजी व अन्य टीमों ने घेराबंदी की। चितांग तिराहा से 200 मीटर अंदर जंगल की ओर जा रहे एक रास्ते पर बाइक सवारों को घेर लिया गया।  पुलिस को देखने के बाद आमिर अली ने गोली चला दी। इसके चलते आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई और गोली उसके पैर में लगी। दूसरा बदमाश अंकित दुबे मौका अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

घायल बदमाश को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल  लाया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आमिर अली निवासी मांडा खास पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और लूट की रकम बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed