फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police confused in solving the mystery of murder of woman

Mirzapur News: महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Fri, 09 Aug 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Police confused in solving the mystery of murder of woman
अहरौरा। अतरौली कला गांव के घर में अकेली सो रही महिला की फर्राटा पंखे की राॅड से सिर कूंचकर हुई हत्या के मामले की गुत्थी करीबियों पर शक के आधार पर सुलझाने में जुटी हुई है। सर्विलांस और कॉल डिटेल पर नजर रखी जा रही है। पुत्र के व्यापार में उधारी के मामले को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट लगने से मौत की बात सामने आई है, जबकि पति ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। था। घर में सो रही महिला की 27 जुलाई की रात फर्राटा पंखे की राॅड से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र की तरफ दी गई तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के 12 दिन बाद भी हत्या के मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। सर्विलांस और कॉल डिटेल के जरिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। महिला के करीबी व लेनदेन तथा उधारी के मामले में लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटना के जल्दी खुलासे के लिए पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। टीमें सर्विलांस तथा कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। इस मामले में पति विमल सिंह ने सात नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसका भी संज्ञान लिया है। पति विमल सिंह ने बताया कि 27 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर हत्या की आशंका जताते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की गई थी, परंतु इसको गंभीरता से नहीं लिया गया। िसके चलते ठीक एक माह बाद 27 जुलाई की रात पत्नी सावित्री देवी की हत्या हो गई।
विज्ञापन

सावित्री देवी के पुत्र रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने में शिथिलता बरत रही है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि महिला के भी कुछ करीबी लोग हैं। उधारी का भी कुछ मामला है। जिसकी जांच चल रही है। कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि ब्लाइंड मर्डर है, इसलिए खुलासा करने में थोड़ा समय लग रहा है। टीमें लगी हुई हैं। जांच चल रही है। कई संदिग्ध लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। उनमें काफी जानकारी मिली है। जल्नी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed