फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police charged 2700 penalty on bike

गजब! पुलिस ने बाइक का कर दिया 27 हजार का चालान

Thu, 15 Oct 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
police charged 2700 penalty on bike
गजब! पुलिस ने बाइक का कर दिया 27 हजार का चालान
विज्ञापन

चुनार निवासी व्यक्ति ने एएसपी सिटी से की मामले की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने एक बाइक का एक-दो नहीं 27 हजार का चालान कर दिया। मंगलवार को चालक के मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। परेशान बाइक मालिक ने बुधवार को अधिवक्ता से सलाह लेने के बाद एएसपी सिटी के कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। इस पर एएसपी सिटी ने सीओ चुनार को मामले की जांच करने का आदेश दिया।
पड़री थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी विष्णु शंकर दुबे पुत्र हरिशंकर दुबे ट्रक व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि वह 12 अक्तूबर को वह चुुनार पक्का पुल से होकर घर आ रहे थे। चुनार रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने रोका। हेलमेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के बारे में कोई पूछताछ नहीं की। गाड़ी की फोटो खींचा, नाम-पता, मोबाइल नंबर पूछने के बाद जाने दिया। घर आने बाद 13 को मोबाइल नंबर पर 27 हजार के चालान का मैसेज आया। जबकि उन्होंने चेकिंग के वक्त हेलमेट लगाया था। परेशान बाइक मालिक अपने अधिवक्ता से मिला। इसके बाद यातायात कार्यालय गया। भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण भाजपा कार्यालय जाकर 27 हजार चालान किए जाने के बारे में बताया। इसके बाद गुरुवार को एएसपी सिटी संजय कुमार से मिलकर 27 हजार का चालन किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

एससपी सिटी ने सीओ चुनार को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस आनलाइन चालान करते समय जो कमियां होती है, उस पर टिक करती है। उसके बाद चालन का निर्धारण होता है। मामले की जांच कर पता चलेगा कि 27 हजार का चालान कैसे हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गलत प्रिंट से 2700 की जगह 27 हजार का चालान हो गया है। मामले की जांच सीओ चुनार को दी गई है। जांच से पता चल जाएगा इतना चालान कैसे हो गया। - संजय कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed