फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police caught the gangster running away after firing on the police

पुलिस पर फायर कर भाग रहे गैंगेस्टर को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police caught the gangster running away after firing on the police
अहरौरा। सोनभद्र बॉर्डर से सटे खप्पर बाबा आश्रम के पास रविवार की रात गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर से बचते हुए पुलिस ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को रविवार की रात सूचना मिली कि सोनभद्र के बॉर्डर से सटे खप्पर बाबा आश्रम के पास कुछ बदमाश मौजूद है। जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

फायर से बचते हुए पुलिस ने भागते समय बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर का आरोपी गफूर निवासी सुकृत जनपद सोनभद्र है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। अंधेरे का लाभ उठाकर उसका साथी मौके से भाग गया। जिसकी तलाश क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा कराई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी गफूर गैंगस्टर है। आरोपी गोवध संरक्षण अधिनियम के आरोपों में भी वांछित है। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed