फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police arrested transporter Raju Choubey after viral audio in mirzapur up

मिर्जापुर: आडियो वायरल होने के बाद पुलिस का छापा, ट्रांसपोर्टर राजू चौबे को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested transporter Raju Choubey after viral audio in mirzapur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एआरटीओ और ट्रांसपोर्टर के बीच चल रहे विवाद मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार की रात कटरा कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर राजू चौबे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते समय वह छत से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एआरटीओ विवेक शुक्ला और विंध्य ट्रकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौबे के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एआरटीओ विवेक शुक्ला ने आरोप लगाया था कि ट्रक मालिक राजू चौबे उनको दुष्कर्म के मामले में फंसाने का षड्यंत्र रच रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने ऑडियो भी जारी किया। इस संबंध में एआरटीओ ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद एएसपी सिटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने शुक्रवार की रात राजू चौबे के घर पर छापेमारी की और गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के छापे के दौरान राजू चौबे छत से कूद कर भाग रहे थे। जिससे उनके पैर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि राजू चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की छत पर कूदकर भागने में चोट लगी है, इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed