{"_id":"609566909855bb60726c81fe","slug":"police-abuses-lawsuit-filed-action-taken-after-video-went-viral-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पुलिस वालों को दी गाली, दर्ज हुआ मुकदमा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पुलिस वालों को दी गाली, दर्ज हुआ मुकदमा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : पिक्साबे
मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुलिस चौकी परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक स्कॉर्पियों सवार रसूखदार पुलिस वालों को गाली दे रहा है। गाली देने के बाद वह वहां से चला गया। पुलिस वालों ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब वीडियो वायरल होने पर जब पुलिस की किरकिरी होने लगी तो शुक्रवार की शाम को मुकदमा दर्ज किया गया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी ऋषभ शुक्ला कुछ दिन पूर्व बरौधा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद विवाद करने लगा फिर वहां से चला गया था। पेट्रोल पंप वालों को पैसा नहीं दिया था। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने गाड़ी नंबर नोट कर बरौधा पुलिस चौकी में शिकायत की। तभी स्कॉर्पियों सवार भी चौकी पहुंच गया। हेड कांस्टेबल कौशल कुमार यादव ने उसे रोका तो गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगा।
इन सब बातों को वहां मौजूद एक सिपाही रिकॉर्ड करता रहा। पुलिस ने उस दौरान उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऋषभ पर मुकदमा दर्ज किया। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का पैसा न देने पर शिकायत हुई थी। पुलिस चौकी पहुंचा युवक गाली गलौज करने लगा । उसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है ।