फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Poles and wires broke due to the storm, electricity supply to 90 villages was disrupted for 16 hours

Mirzapur News: आंधी से खंभे और तार टूटे, 16 घंटे तक गुल रही 90 गांव की बिजली

Sun, 11 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Poles and wires broke due to the storm, electricity supply to 90 villages was disrupted for 16 hours
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान तहसील और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम को आई आंधी ने बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। कई जगह तार और बिजली के खंभे टूट गए, जिससे 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 60000 की आबादी रात भर अंधेरे में रही और गर्मी से बेहाल रही। 16 घंटे बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मड़िहान क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे तेज आंधी आई, जिससे कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। जिससे क्षेत्र के ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे टिनशेड उड़ गए। जमुई गांव में यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से सत्यम (10) और शिवा (10) घायल हो गए। गुरुदेव नगर में तार टूटने से मड़िहान, पटेहरा, तहसील व गुलालपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खेत और खलिहान में रखा भूसा उड़ गया।
विज्ञापन

कलवारी: आंधी और बारिश की वजह से रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। गर्मी और मच्छरों की वजह से लोगों की नींद उड़ गई और सुबह पानी के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ा। पटेहरा क्षेत्र के गुरुदेव नगर से दीपनगर पॉवर हॉउस पर आ रहे 33 हजार वोल्ट के तार पर चौबेपुर में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। लाइनमैन ने पेड़ को काटकर रात लगभग साढ़े बारह बजे कुछ क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जबकि अन्य इलाकों में अंधेरा छाया रहा। शनिवार को दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि आंधी के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। देर रात तक समस्या का समाधान करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे
राजगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार की रात आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।


शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान भवानीपुर भवानीपुर गांव में बिजली गिरने से राधा देवी (20) और बाबू प्रजापति (30) झुलस गए। इसके अलावा कुंदरुफ गांव में मोनिका (24) बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। डाॅ. अजीत केसरवानी ने बताया कि तीनों बिजली गिरने से झुलसे गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed