फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Poisoned when brother was stopped from going to the maiden to tie a rakhi, death

Mirzapur News: भाई को राखी बांधने मायके जाने से रोका तो खा लिया जहर, मौत

Tue, 20 Aug 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Poisoned when brother was stopped from going to the maiden to tie a rakhi, death
अहरौरा। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके जाने से विवाहिता को पति ने रोका तो नाराज होकर पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


डकही गांव की विवाहिता सीता पटेल सोमवार को रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी, परंतु उसके पति ने रोक दिया। इससे नाराज होकर सीता ने जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मायके वालों को बताए बगैर अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed