{"_id":"69a3474b42cc93c55b05f138","slug":"poison-suspects-nabbed-after-300-cameras-and-75-km-trek-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149495-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 300 कैमरे और 75 किमी की दूरी तय करने के बाद पकड़े गए जहरखुरान के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 300 कैमरे और 75 किमी की दूरी तय करने के बाद पकड़े गए जहरखुरान के आरोपी
विज्ञापन
कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार जहरखुरान। स्रोत- पुलिस
- फोटो : poni news
रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर लूटा था ई-रिक्शा, चालक की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से ई-रिक्शा चालक तौफीक कुरैशी (40) को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने वाले जहरखुरान गैंग तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए जूते और कपड़े के रंग की पहचान कर कटरा कोतवाली पुलिस को 300 सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ 75 किमी की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद गैर इरादतन हत्या के आरोपी जहरखुरान पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस ने रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने 27 फरवरी को कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बहनोई ई-रिक्शा चालक तौफीक कुरैशी (40) को जहरखुरान बुक करके ले गए। नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट ले गए। तौफीक कछवां महामलपुर में अचेत मिला। बीएचयू भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कटरा कोतवाली पुुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इनसेट
पड़री के राधेश्याम को भी जहरखुरानों ने लूटा था
पड़री के रहे वाले राधेश्याम को जहरखुरानों के दल ने लूटा था। राधेश्याम ने तहरीर देकर बताया कि नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके एक हजार रुपये चोरी कर ली। दोनों मामले की जांच में पुलिस जुटी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या मामले की जांच करने के लिए सीसी कैमरे से छानबीन शुरु की। रेलवे स्टेशन परिसर के सीसी कैमरे की पड़ताल कही। वहां पर संंदिग्धों के जूते और कपड़े के रंग से पहचान की गई। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से विभिन्न क्षेत्रों से कछवां होते वाराणसी के मिर्जामुराद तक 300 कैमरों की पड़ताल की गई। 75 किमी की दूरी तय की गई। तब जाकर संदिग्ध जहरखुरानों की पहचान हुई। सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल निकालकर जांच कर आरेपियों की पहचान की गई। इसके बाद टीमों आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
कछवां के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
शनिवार सुबह रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से उमेश कुमार यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां, वीरेंद्र सोनकर निवासी पसीयाही थाना कछवां और कर्नल यादव निवासी पसीयाही थाना कछवां को गिरफ्तार किया। उनके पास से आठ नशीले पाउडर की पुड़िया, एक हजार रुपये और चार मोबाइल फोन मिले।
नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को बनाते है निशाना
मिर्जापुर। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग रेलवे स्टेशन व रोडवेज के आस-पास यात्री बनकर घुमते रहते है। भोले-भाले लोगो से बातचीत कर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ खाने पीने की सामग्री खिलाकर उनके सामानो और पैसो की चोरी कर लिया करते है। इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बांट लेते है। ई-रिक्शा चालक को चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिलाए थे। तबीयत खराब होने पर छोड़कर गए।

कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार जहरखुरान। स्रोत- पुलिस- फोटो : poni news