फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM residence of silent deaf couple approved

मूक बधिर दंपती का पीएम आवास स्वीकृत

Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
PM residence of silent deaf couple approved
शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के नोनार गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मूक बधिर गरीब मजदूर के कच्चे मकान में अलाव से निकली चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को जब यह खबर मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने पढा तो तत्काल उसका संज्ञान लिया और खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह को नोनार गांव निवासी गुलाब बियार पत्नी राधिका देवी के घर भेजा।
विज्ञापन

बीडीओ ने उन्हे 25- 25 किलो गेहूं, चावल, आटा व सब्जी तेल मसाला व कंबल मुहैया कराया तथा आश्वासन दिया कि इन्हें प्राकृतिक आपदा राहत के तहत जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही कोटेदार को निर्देशित किया कि पीड़ित दंपती को अंत्योदय कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बता दें कि बृहस्पतिवार की देर रात कच्चे मकान के बगल के मड़हे के पास अलाव जलाया हुआ था। आधी रात के बाद अलाव की चिंगारी से मड़हे में आग लग गई और देखते ही देखते मड़हे की आग कच्चे मकान मे पकड़ लिया। गृह स्वामी के कच्चे मकान मे रखा चावल, गेहूं, चारपाई, बिस्तर, कंबल,रजाई, बर्तन, कपड़ा और तीन हजार रूपए नगद सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पति और पत्नी दोनो जन्मजात गूंगे हैं। दोनों गूंगे दंपती मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आकलन किया। खड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह के साथ एडीओ आईएसबी राकेश सिंह, राजेश यादव सहित ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed