{"_id":"696a95e2742b84bef403118f","slug":"pm-is-silent-so-that-adanis-power-supply-is-not-stopped-in-bangladesh-sanjay-singh-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147033-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडानी की बिजली सप्लाई बांग्लादेश में न रुके इसलिए चुप हैं पीएम : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अडानी की बिजली सप्लाई बांग्लादेश में न रुके इसलिए चुप हैं पीएम : संजय सिंह
विज्ञापन
पदयात्रा निकालते आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह। स्रोत- पार्टी
- फोटो : जिला अस्पताल में मशीन खराब होने से बंद सीटी स्कैन।
मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है फिर भी पीएम नरेंद्र मोदी चुप हैं। अडानी हजारों करोड़ की बिजली सप्लाई बांग्लादेश में करता है। अगर कुछ बोला गया तो बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। आप के प्रदेश प्रभारी ने रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को शहीद उद्यान से किया। साथ ही कहा कि वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर ने जिस मर्णिकर्णिका घाट का निर्माण किया अब उसे तोड़ा जा रहा है। पौराणिक मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। इस मामले में पार्टी 20 जनवरी को आवाज उठाएगी। ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के दो गुंडे है। जहां चुनाव आता वहीं ईडी पहुंच जाती है। पश्चिम बंगाल में छापा राजनीति से प्रेरित है।
वाराणसी के लिए रवाना हुई यात्रा-नारघाट शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण करने के बाद निकली पदयात्रा त्रिमोहानी, घंटाघर, वासलीगंज, संकटमोचन, रामबाग, कचहरी होते सिटी क्लब पहुंची। यहां सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा कछवां होते वाराणसी के लिए रवाना हुई। सभा में दिल्ली से विधायक अनिल झा, विशेष रवि, दिलीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पवन तिवारी, सुनील पांंडेय, बी सिंह, मनीष गुप्ता, मुकेश सिंह आदि रहे।
कहां गए साढ़े चार करोड़ वोट-प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए दिसंबर में जारी की है, उसमें 17 करोड़ वोटर हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जो जारी हुआ, उसमें 12 करोड़ 55 लाख वोट हैं। साढ़े चार करोड़ वोट कहां गए। वही कर्मचारी, वही बीएलओ, वही सरकार, चुनाव दर चुनाव भाजपा की जीत का फार्मूला एसआईआर और स्याही बदलने का है। यूपी बेरोजगारी के मामले में देश का नंबर वन प्रदेश है। लाखों-करोड़ रुपये का इनवेस्टर समिट में इनवेस्टमेंट दिखाया जाता है लेकिन रोजगार नहीं है।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का किए दर्शन-पूजन-संजय सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने पूजन कराया। उन्होंने बताया कि मां से कामना की कि देश में भाईचारा बना रहे।
पदयात्रा में सौंपा ज्ञापन-मिर्जापुर। नेशनल हॉकर फेडरेशन ने राज्य सभा सांसद संजय सिंह को पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के पूर्ण और अक्षरशः लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह एडवोकेट, सुरेश कुमार त्रिपाठी, स्मृति गुप्ता एडवोकेट, धनंजय कुमार, नसीम अहमद आदि रहे। करणी सेना ने स्थानीय रामबाग के पास समस्त स्वर्ण समाज की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा। इस दौरान दिलीप गहरवार, अभिषेक सिंह धवल, शिवम सिंह, राकेश सिंह आदि रहे। संवाद