फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   please gave information of railway crime

ट्रेन से संबंधित वारदात की दें जानकारी

Thu, 17 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
please gave information of railway crime
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर वाट्सएप नंबर का शुभारंभ करतीं जीआरपी सीओ मोनिका चड्डा।
जीआरपी ने यात्रियों को तत्काल सुरक्षा पहुंचाने तथा उनकी समस्या का निदान करने के लिए वाट्सऐप  सेवा शुरू की है। बुधवार को जीआरपी इलाहाबाद की सीओ मोनिका चड्ढा ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फीता काट कर 9454404444 वाट्सऐप नंबर का शुंभारंभ किया। उनहोंने कहा कि इस योजना को शुरू करने के पीछे सबसे बड़ा मकसद अपराध पर अंकुश लगाना और बीमार या घायल यात्रियों की सूचना मिलने पर उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। 
विज्ञापन


सीओ जीआरपी ने बताया कि डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता ने राजकीय रेलवे पुलिस को हाईटेक करने का निर्णय लिया है। कहा कि आज की दुनिया में हर कोई वाट्सऐप इस्तेमाल कर रहा है। इसको देखते हुए डीजी रेलवे ने यात्रियों को उच्चाधिकारियों से सीधे जोड़ने का निर्णय लिया। उनको जोड़ने के लिए सबसे बेहतर साधन संचार सुविधा का इस्तेमाल करना समझा गया। जिसका इस्तेमाल करते हुए वाट्सऐप  योजना शुरू की गई। ताकि यात्री सफर करते समय या अन्य किसी भी समय रेलवे से संबंधी सूचनाओं को इसपर दे सकें।
विज्ञापन


किसी को भी कहीं पर रेल पटरी टूटी दिखाई दे या कहीं सूचना मिले तो तत्काल इसपर सूचना दे इससे ट्रेन दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कोई घटना हो, ट्रेन में मारपीट हो रही हो। किसी महिला यात्री या किशोरी के साथ छेड़छाड़ हो रही हो या कोई अन्य समस्या हो उसके बारे में अवगत करा सकता है। जानकारी होते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा। जीआरपी कर्मी भी नहीं सुन रहा है या वह भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो उसकी भी शिकायत इस पर की जा सकती है। इस दौरान जीआरपी  थाना प्रभारी हवलदार सिंह यादव, दरोगा मनोज राय, मुजंमीर हुसैन, शिवजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed