मिर्जापुर। स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ, गोरखपुर और सैफई में सत्र 2024-25 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए मंडल स्तरीय परीक्षा में चयनित खिलाड़ियों की मुख्य परीक्षा तीन अप्रैल से शुरू होगी। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए मंडलीय खेल कार्यालय में खेलवार 16 फरवरी से चार मार्च तक परीक्षा आयोजित हुई। 11 खेलों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रारंभिक चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर खेलवार व प्रदेशवार मेरिट की सूची जारी की गई है। जिनकी मुख्य परीक्षा होनी है। इसमें तीन और चार अप्रैल को एथलेटिक्स बालक वर्ग में चयनित रितेश कुमार पाल, धुवेंद्र उपाध्याय, सुमित दुबे, अर्नव राजभर व अमन स्पोर्ट काॅलेज लखनऊ में आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसी तरह वालीबाल बालक वर्ग में में चयनित आर्यन सिंह, आकाश यादव, वैभव सिंह तीन और चार को स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ में मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। हाकी बालक वर्ग में अर्पित कुमार यादव, समर मौर्य, लकी मौर्य, आशीष कुमार बिंद, आर्यन राम, हाकी बालिका वर्ग में रोशनी, प्रतिक्षा राय, कंचन कुमारी स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ में पांच व छह अप्रैल को परीक्षा में शामिल होंगी। फुटबाल बालक वर्ग में सनी, प्रणव राजभर, संस्कार पांच व छह अप्रैल को स्पोर्ट काॅलेज लखनऊ और कुश्ती बालक वर्ग में अनुराग पाल पांच व छह अप्रैल को स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर में परीक्षा देंगे। क्रिकेट बालक वर्ग में शिवम विश्वकर्मा, रंजीत कुमार मौर्या, प्रांजल यादव, रितुराज मिश्रा, प्रभु मिश्रा, रुद्धाक्ष श्रीवास्तव, शिवांश यादव सात व आठ अप्रैल को स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ और बैडमिंटन बालक वर्ग में दिपेश जायसवाल, बालिका वर्ग में अवनी शुक्ला सात व आठ अप्रैल को स्पोर्टस काॅलेज गोरखपुर में आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हाेंगे।