फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Players from 12 secondary schools showed their strength

Mirzapur News: 12 माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Players from 12 secondary schools showed their strength
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड में बुधवार को विंध्य क्षेत्र की रैली आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। सीनियर वर्ग बालक 200 मीटर दौड़ में जन चेतना इंटर कॉलेज के चंद्रभूषण चौहान ने प्रथम, बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के सूर्य प्रकाश ने द्वितीय और अर्पित मिश्रा तृतीय स्थान रहे। 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में कुबेर देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सुरेश कुमार प्रथम, जन चेतना इंटरमीडिएट कॉलेज के रवि कुमार द्वितीय, पं राज नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के लवलेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के गोपाल प्रथम, कुबेरा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सुरेश कुमार द्वितीय और बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में विंध्यवासिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अखिलेश यादव प्रथम, जन चेतना के अत्ताउल्लाह द्वितीय, शिव प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के आदर्श राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में राज नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के किशुन लाल पाल प्रथम, बापू उपरौध के नीरज कुमार द्वितीय व दुबार कला राजकीय हाई स्कूल के देवी प्रसाद पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बापू उपरौध के रवि प्रथम, कुबेर देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के त्रियंबकेश्वर द्वितीय व राज नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के पुष्पराज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में जन चेतना के सतीश पाल प्रथम, पंडित राज नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के गोलू द्वितीय व विष्णु धर द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप में जूनियर बालक वर्ग में भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सुमित यादव प्रथम, जन चेतना के अभिषेक द्वितीय, मान माधव इंटरमीडिएट कॉलेज के रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में जन चेतना इंटरमीडिएट कॉलेज की पूजा सक्सेना प्रथम, चौधरी राम हरख सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज की महिमा द्वितीय और जन चेतना की करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्माश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील सिंह और स्वागत बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed