फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plantation took place on the sixth day of the service week

सेवा सप्ताह के छठवें दिन हुआ पौधरोपण

Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plantation took place on the sixth day of the service week
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रमके छठवें दिन शनिवार को जिले के 70 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र के लोहदीं ग्रामसभा के भैरोंनाथ मंदिर प्रांगण में पौधा रोपण किया। साथ ही गुरहट्टी चौराहा पर तुलसी के पौधा का वितरण किया। कहा कि तुलसी का पौधा प्रत्येक घर में लगाना चाहिए और इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इस प्रकार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से एवं अनेकों रोगों से बचा जा सकता है। जिले के प्रत्येक मण्डलों में भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पौधा लगाया। कार्यक्रम के जिला संयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य रामकुमार विश्वकर्मा, प्रणेश प्रताप सिंह, पूर्वी नगर उपाध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, नितिन विश्वकर्मा व चंद्र कुमार विश्वकर्मा के साथ-साथ जिला मीडिया प्रभारीज्ञान प्रकाश दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को भाजपा कोन मंडल के पुरजागिर में नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रकृति से जुड़ी चीजों के विकास की बात की है। उन्हीं के प्रयासों से योग को विश्व में स्थान मिला। अब हम सभी उनके जन्मदिवस पर पौधरोपण कर हरियाली का संदेश देना चाहते हैं। यह हमारे पर्यावरण को तो संरक्षित करेगा ही, मौसम चक्र को भी नियमित करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य जरूर करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बच्चा वर्मा, रमेश दुबे, मनोज दुबे, लवकुश दुबे, रूद्रेश सिंह, गुलाब सेठ, कैलाश बिंद, शिवमंगल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed