{"_id":"289b60193a57d6773e03ec2252ad51c1","slug":"plans-brains-sp-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं सपा कार्यकर्ता
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नवगठित कार्यकारिणी, के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि वे अपने बूथ, सेक्टर एवं ब्लाक की कमेटी में कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील साथियों को रखकर पार्टी की कमेटी तत्काल बनाएं और युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ करें।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही की तरह जनता के बीच जाएं और जनता की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने जन समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यालय पर दिनवार बैठने के लिए कमेटी का भी गठन करने की बात कही।
उन्होंने नगर कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें रूपेश कुमार वर्मा को नगर अध्यक्ष एवं डा. जफरुद्दीन अंसारी को महासचिव घोषित किया। आशीष यादव ने जिले के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे कार्यकर्ताओं की न्यायोचित बातों को ध्यान पूर्वक सुनें और उनकी समस्याओं का यथायोचित समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान करें।
विज्ञापन
इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, मो. जामिन, कृपाशंकर यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अरूण कुमार दूबे, लालव्रत सिंह, जय सिंह, सुनील रत्नाकर, नसीम कुरैशी, सिद्घनाथ यादव, राधेश्याम यादव, लालचंद सोनकर, धनराज यादव, दीपू तिवारी, आदर्श यादव सहित पांचों विधानसभाओं के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।