फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plan of Parikrama Path of Vindhyavasini temple corridor approved, work will start in a day or two

विंध्यवासिनी मंदिर कॉरीडोर के परिक्रमा पथ की योजना स्वीकृत, एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा कार्य

Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM IST
सार

  • 331 करोड़ की लागत से बनना है विंध्य कॉरिडोर
  • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मां विंध्यवासिनी मंदिर के विकास की है योजना

विज्ञापन
Plan of Parikrama Path of Vindhyavasini temple corridor approved, work will start in a day or two
विंध्याचल मंदिर

विस्तार

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर के विकास के लिए बनी विंध्य कॉरिडोर योजना स्वीकृत हो गई है। लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में विन्ध्यवासिनी मंदिर कॉरिडोर परिक्रमा मार्ग बनाये जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारो ओर स्थित परिक्रमा पथ को चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना की जद में आने वाले मकान और दुकानें गिराई जाएंगी। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने इस कॉरिडोर योजना की नापी पूर्ण करा ली है। इसका प्रस्ताव शासन से स्वीकृत कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एक दो दिन में पथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

सीएम योगी ने दिया संशोधन का सुझाव

सीएम ने योजना में कुछ संशोधन का सुझाव दिया था। विंध्याचल में विकास और सुंदरीकरण के क्रम में रोड और गलियां 35 से 50 फीट तक चौड़ी की जाएंगी। इसकी जद में आने वाले घरों और मकानों को गिराया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसका मुआवजा देने की बात कही है।

मां विंध्वासिनी मंदिर परिक्षेत्र के विकास पर कुल 331 करोड़ 69 लाख 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। कुल 161.35 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इस योजना से मंदिर परिसर के चारों तरफ परिक्रमा पथ का निर्माण किया जाएगा। यह 50 फीट चौड़ी और 51 फीट लंबी होगी। इसकी लागत 19.34 करोड़ रुपये आएगी।

चौड़े किए जाएंगे मार्ग

मां विंध्यवासिनी धाम तक जाने वाला मिर्जापुर-विंध्याचल मार्ग 6.5 किलोमीटर तक 46 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसमें कुल 167.19 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विंध्याचल से कालीखोह जाने वाली रोड को 1.3 किलोमीटर तक 50 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसमें 11.83 करोड़ का खर्च आएगा। मां अष्टभुजा मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। मंदिर से 50 फ़ीट तक यह सुंदरीकरण होगा। इसमें 9.30 करोड़ रुपये खर्च आएगा। 

बंगाली तिराहे से अमरावती रोड को 50 फ़ीट तक चौड़ा किया जाएगा। इसमें 6.64 करोड़ का खर्च आएगा। पुरानी वीआईपी रोड को भी 1 किलोमीटर तक 40 से 50 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 4.55 करोड़ खर्च होंगे। कचौड़ी गली रोड (पक्का घाट) को 35 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 5.33 करोड़ खर्च होंगे। थाना गली रोड को 35 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। इस पर 5.10 करोड़ खर्च होंगे। 

विज्ञापन

पटेगरा नाला चौराहा से रामघाट रोड को 1.6 किलोमीटर 30 फ़ीट तक चौड़ा किया जाएगा। इसकी लागत 11.39 करोड़ रुपये आएगी। बच्चा पाठक गली रोड को 25 फीट छोड़ा किया जाएगा। इस पर 1.76 करोड़ खर्च होंगे। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर जानी वाली सड़क को 20 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 2.58 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 

बंगाली चौराहे से विंध्याचल रेलवे स्टेशन रोड को 20 फीट चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण पर 4.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विंध्याचल थाने में 2 सूट के गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 4.2 करोड़ है। विंध्याधाम की सुंदरता को बढ़ाने के लिए डेकोरेट लाइट व स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। इस पर 11.75 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

अधिग्रहण कार्य में आएगी तेजी

परिक्रमा पथ के लिए 1- 2 दिन में अधिग्रहण कार्य शुरू हो जाएगा। कई लोगों ने पहले ही स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रशासन को उम्मीद है कि अन्य लोग भी पथ के लिए जमीन प्रदान कर देंगे। तीन फेज में कार्य किया जाना है। प्रथम फेज में परिक्रमा पथ का निर्माण किया जाएगा। वही दूसरे फेज में पार्किंग, गेस्ट हाउस, घाट और व अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा। तीसरे फेज में मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का निर्माण व अन्य सुविधाओं का विस्तार है।
 

विन्ध्यवासिनी मंदिर (कॉरिडोर) परिक्रमा पथ का प्रस्ताव स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता को बधाई। केंद्र और प्रदेश सरकार को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। इस फैसले का स्वागत करती हूं। - अनुप्रिया पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मिर्जापुर

श्रद्धालु और जिले की पूरी जनता को बधाई। परिक्रमा पथ निर्माण की प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। - सुशील कुमार पटेल, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed