फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pickup loaded with milk overturned, 3500 liters of milk spilled, driver injured

Mirzapur News: दूध लदा पिकअप पलटी, 3500 लीटर दूध बहा, चालक घायल

Wed, 20 Mar 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with milk overturned, 3500 liters of milk spilled, driver injured
पड़री। क्षेत्र के कपसौर गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक को बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिससे पिकअप चालक घायल हो गया। पिकअप पर डिब्बों में लदा 3500 सौ लीटर दूध सड़क पर बह गया।
विज्ञापन

वाराणसी पराग डेरी की पिकअप गाड़ी पड़री बाजार से दूध लेकर क्षेत्र के लोकापुर गांव स्थित डेयरी पर जा रही थी। जैसे ही पिकअप कपसौर गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप चालक राजेश तिवारी (35) किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकले। वे उमरिया गांव के निवासी हैं। पिकअप पर पर डिब्बों में दूध भरा था। डिब्बा गिरने से दूध सड़क पर गिर कर बहने लगा।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने पिकअप चालक को उपचार के लिए पड़री अस्पताल पहुंचाया। पराग दूध के एरिया मैनेजर लवकुश द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी पर 3500 सौ लीटर दूध लदा था, जो बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने पिकअप चालक को उपचार के लिए पड़री अस्पताल पहुंचाया। पराग दूध के एरिया मैनेजर लवकुश द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी पर 3500 सौ लीटर दूध लदा था, जो बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed