{"_id":"5eea53d78ebc3e42e917693f","slug":"pickup-collision-with-car-five-people-injured-mirzapur-news-vns53066921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने मारी कार में टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने मारी कार में टक्कर, पांच लोग घायल
विज्ञापन
अहरौरा। चंदौली जनपद के चकिया से अहरौरा होते हुए सोनभद्र जा रही सेन्ट्रो कार को मदारपुर बार्डर पर बुधवार की शाम विपरित दिशा से आ रही पिकअप ने सामने से टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। हादसे में कार सवार महिला सहित पांच लोग घायल हुए है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
चंदौली जनपद के चकिया से निजी कार्यक्रम मे शामिल होकर सोनभद्र के सलखन स्थित घर लौट रहे कार जैसे ही मिर्जापुर की सीमा में मदारपुर गांव के पास पहुंची। तभी विपरित दिशा अहरौरा से चकिया की ओर तेज गति से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने सामने से टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया । हादसे में कार चालक 22 वर्षीय अमित पाण्डेय, 65 वर्षीय रामराजी देवी, 65 वर्षीय धनेश्वर पाण्डेय, 16 वर्षीय सूरज पाण्डेय, 17 वर्षीय मुकेश पाण्डेय निवासी सलखन सोनभद्र घायल हो गए।दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के खड़े रहने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना अहरौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्त घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर घायल महिला रामराजी देवी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को घर भेज दिया गया। सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार को हटवाकर पुलिस ने अवरुद्ध यातायात शुरू करा दिया। पुलिस फरार पिकअप की तलाश में जुटी हुई हैं।