फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Picket in support of the demands of teachers

मांगों के समर्थन में शिक्षकों का धरना

Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Picket in support of the demands of teachers
पेट्रोल का दाम बढ़ने पर विरोध
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांगों को पूरा करने के लिए एकजुटता का आहवान किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ.श्यामनारायण तिवारी ने शिक्षकों की एकजुटता का आहवान करते हुए कहा कि हमारी उपलब्ध्यिां और संघर्षों से लक्ष्य प्राप्त हो सकता है इसलिए शिक्षक संगठनों के आहवान पर आयोजित संघर्ष के कार्यक्रमों में सहभागिता जरूरी है। कहा कि शिक्षकों के विनियमतिकरण एवं वित्त विहीन शिक्षकों के लिए मानदेय जैसी उपलब्धियां शिक्षक संघ के संघर्षों का परिणाम है।
विज्ञापन


मंडलीय मंत्री डा. संजय मिश्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक से माध्यमिक विद्यालयों में महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान की मांग की, साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित पूरक ज्ञापन एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। मंडलीय अध्यक्ष कमला तिवारी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करने वालो में गोपाल जी पांडेय, शिव प्रसाद द्विवेदी, शिवाकांत पांडेय, विजय शंकर पाठक,डा.राजेश शुक्ला,  रामदास सेठ, नरसिंह राम, संतोष कुमार, अवधेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed