फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Photo of theft captured in CC camera

Mirzapur News: चोरी करते हुए तस्वीर सीसी कैमरे में कैद

Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Photo of theft captured in CC camera
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में चोरी के दौरान आरोपियों की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरा में कैद फुटेज से आरोपियों की पहचान चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के कोटेदार कृपाशंकर सिंह घर के बरामदे में गेहूं की कई बोरियां रखी हुई हैं। बरामदे में रखी गेहूं से भरी कुछ बोरियां बीते सात मई की रात चोर उठा ले गए। सोमवार को जब कोटेदार ने बोरियों की गिनती की तो दो बोरी गेहूं कम थी। इस पर कोटेदार घर में लगे सीसी कैमरे का फुटेज खंगाला। सीसी कैमरे में दिखाई दिया कि रात लगभग 1:56 बजे तीन लोग बरामदे में घुसकर गेहूं की बोरी ले जा रहे हैं। सोमवार को कोटेदार कृपाशंकर सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। कोटेदार ने राजगढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसी कैमरे से फुटेज खंगालने लगी। जिसमे तीन लोग गेहूं भरी बोरी लेकर जाते हुए दिखाई दिए। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस राजगढ़ थाने ले आई। पूछताछ कर पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर चोरी की गई गेहूं भी बरामद कर ली है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के सामान साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed